नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- भारत के मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। रघु राय ऐसी शख्सियत थे जिन्होंने अपनी जीवंत तस्वीरों के दम पर भोपाल गैस त्रासदी को लेकर पूरी दुनिया में बहस छेड़ दी। रविवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। परिलार के मुताबिक शाम को चार बजे लोधी श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके बेटे नितिन राय ने बताया कि दो साल पहले उन्हें पोर्स्टेट कैंसर हुआ था। इलाज के बाद उन्हें काफी हद तक राहत मिली था।उम्र संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे थे रघु राय बेटे नितिन राय ने बताया कि उनका कैंसर मस्तिष्क तक पहुंच गया था। उम्र की वजह से उन्हें और भी समस्याएं होरही थीं। उनके परिवार में बेटे नितिन के अलावा तीन बेटियां लगन, अवनि और पूर्वाई और पत्नी गुरमीत हैं। रघु राय न...