भोपाल, मार्च 21 -- भोपाल के कोलार में एक कारोबारी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। कारोबारी को विदेशी नंबरों से धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। फोन करने वाला अपने आपको लॉरेंस गैंग का आदमी बता रहा है। धमकियों से हैरान-परेशान दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।नजरअंदाज करने पर फिर दी धमकियां कोलार कारोबारी को ये फोन कॉल 18 मार्च को आए थे। धमकी देने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया। उसने धमकाते हुए कहा- मैं लॉरेंस गैंग से जुड़ा आदमी हूं। गौरव जैन को 10 करोड़ रुपये तैयार रखने होंगे। शिकायत करने वाले को लगा कोई मजाक कर रहा है, उसने फोन कॉल को फर्जी समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन 20 मार्च को दोबारा फोन आया और गाली-गलौज के साथ पैसों की मांग की। रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी...