भोपाल के लिए सीधी उड़ान, रोज 78 विमानों की सेवा; पटना एयरपोर्ट पर सुविधाओं की नई सौगात
पटना, अगस्त 7 -- Patna Airport News: बिहार के सबसे समृद्ध पटना एयरपोर्ट ने अगस्त में विमानों की आवाजाही की समय सारणी जारी कर दी है। एयरपोर्ट पर रोजाना 39 विमान उड़ान उतरेंगे और इतनी ही संख्या में विमान उड़ान भरेंगे। ऐसे में औसतन हर दिन 78 विमानों की आवाजाही होगी। पिछले महीने तक औसतन 62 से 64 विमानों की रोजाना आवाजाही हो रही थी। पहली बार पटना से भोपाल के बीच सीधी विमान सेवा को भी शामिल किया गया है। दस अगस्त से एलायंस एयर की 72 सीट वाली एटीआर भोपाल से पटना के बीच शुरू होगी। कोलकाता- पटना -भोपाल सेक्टर पर शुरू हो रहे इस विमान के कोलकाता से पटना आने का समय दोपहर एक बजकर 15 मिनट है। यह विमान पटना एयरपोर्ट से एक बजकर 40 मिनट पर भोपाल के लिए उड़ान भरेगा। वहीं भोपाल से पटना एयरपोर्ट पर शाम सात बजे उतरेगा और साढ़े सात बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.