भोपाल, जून 13 -- भोपाल स्थित एम्स अस्पताल से गम्भीर लापरवाही का एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसकी वजह से 3 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे की मौत हो गई। यहां पर अस्पताल स्टाफ ने इस बच्चे के शरीर में दवा की जगह फार्मेलिन जैसा खतरनाक रासायनिक पदार्थ इंजेक्ट कर दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। फार्मेलिन का इस्तेमाल मेडिकल संस्थानों में बायोप्सी सैंपल और शवों के संरक्षण के लिए किया जाता है। खास बात यह है कि बच्चे को इंजेक्शन लगाते समय वहां मौजूद उसके पिता ने नर्स को तीन बार बताया भी था कि सिरिंज में सही दवा नहीं है, लेकिन उनकी बात अनसुनी कर दी गई। अब पुलिस ने इस मामले में दो नर्सिंग ऑफिसर्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक बच्चे की पहचान सार्थक यादव (3) के रूप में सामने आई है, जो कि सागर जिले की बीना तहसील के ग्राम कौरजा निवासी सिद्धा...