धनबाद, फरवरी 24 -- धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस एक मार्च से सप्ताह में तीन दिन चलेगी। बुधवार, शनिवार व रविवार को चलेगी। ट्रेन की बुकिंग शुरू कर दी गई है। धनबाद से भोपाल एक्सप्रेस में 732 सीटों का कोटा मिला है। ट्रेन में स्लीपर में 350, थर्ड एसी में 298, सेकंड एसी में 63 और फर्स्ट एसी में 20 सीटों का कोटा निर्धारित है। 27 फरवरी से 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस रविवार, बुधवार एवं शनिवार को भोपाल से रात 8.55 बजे खुलकर बीना-दमोह, कटनी मुरवाड़ा के रास्ते अगले दिन सुबह 08.45 बजे सिंगरौली, सुबह 10.20 बजे चोपन, सुबह 11.20 बजे रेणुकूट, दोपहर 12.35 बजे गढ़वा, दोपहर 1.20 बजे डाल्टनगंज, दोपहर 2.52 बजे टोरी, शाम 5.05 बजे रांची रोड सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रात आठ बजे धनबाद पहुंचेगी। इसी तरह 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस धनबाद से बुधवार, शनिवार व रविवार को सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.