भोनू कुताय बालिका उच्च विद्यालय कुल्हड़िया का हो सरकारीकरण, उठी मांग
खगडि़या, मई 27 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के भोनू -कुताय बालिका उच्च विद्यालय कुल्हड़िया को सरकारी विद्यालय घोषित करने की मांग अब तेज होती जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से आवाज बुलंद की है। आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों की छात्रा पठन पाठन का कार्य कर रही है। बताया गया कि वर्ष 1986 से संचालित यह विद्यालय पिछले करीब चार दशकों से क्षेत्र की बेटियों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। हर वर्ष यहां से 200 से अधिक छात्राएं मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करती हैं। बावजूद इसके विद्यालय का अब तक सरकारीकरण नहीं हो सकी है क इस समस्या क़ो लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस विद्यालय ने हजारों गरीब परिवारों की बेटियों को शिक्षा देकर समाज को नई दिशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.