भोडवालमाजरी में रुकेगी संबलपुर जम्मूतवी व टाटा जम्मूतवी एक्सप्रेस
चक्रधरपुर, सितम्बर 7 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली जम्मूतवी एक्सप्रेस दिल्ली डिविजन के भोडवालमाजरी रेलवे स्टेशन में 30 सितंबर से 31 अक्टूबर तक अस्थायी ठहराव दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 18102 जम्मूतवी टाटानगर एक्सप्रेस 30 सितंबर, ट्रेन नंबर 18101 टाटानगर जम्मूतवी 30 सितंबर, ट्रेन 18301 जम्मूतवी संबलपुर और ट्रेन नंबर 18309 संबलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस का 29 सितंबर को भो़डवालमाजरी रेलवे स्टेशन में अस्थायी ठहराव दिया गया है। यात्रियों की भीड़ और लोगों की मांग को देखते हुए रेलवे की ओर से यह निर्णय लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.