भोट में हर्षोल्लास से मनाया ईद-उल-अजहा
रामपुर, मई 28 -- भोट। क्षेत्र में कुर्बानी, त्याग व बलिदान का त्योहार ईद-उल-अजहा हर्षोल्लास के साथ भाईचारे व सौहार्द के बीच मनाया गया। गुरुवार सुबह साढे सात बजे कस्बा स्थित ईदगाह में ईद की नमाज हाफिज मोहम्मद अकरम सकलैनी ने अदा करायी।क्षेत्र की अन्य ईदगाहों व मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की और लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। इस दौरान लोगों द्वारा बकरे व अन्य जानवरों की कुर्बानी भी दी गई। लोगों का कहना था कि यह महीना बहुत ही मुबारक महीना है। असल में यह महीना हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की यादगार है। जिसकी पूरी जिन्दगी कुर्बानी में ही गुजरी। यह भी पढ़ें- अमन, शांति, भाईचारा व इंसानियत का संदेश है ईद-उल-अजहा शांति व्यवस्था हेतु थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र भ्रमण पर रहे। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.