रामपुर, जुलाई 1 -- भोट। क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे आंधी के साथ बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस दौरान कई स्थानों पर बिजली लाइन में पेड़ों की टहनियां गिरने से करीब छह घंटे तक भोट सब स्टेशन से जुड़े सभी गांवों की बिजली गुल रही। बारिश रूकने के बाद विभागीय टीम ने लाइन की पेट्रोलिंग कर लाइन पर गिरे पेड़ों की टहनियों का हटाकर तारों को सही किया। जिसके बाद दोपहर में करीब बारह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पायी।जेई ओमप्रकाश पटेल ने बताया कि लाइनों में पेड़ों की टहनियां गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...