नैनीताल, अप्रैल 11 -- नैनीताल। मल्लीताल स्थित भोटिया मार्केट में युवकों पर जैकेट चोरी करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि अन्य युवक वहां से फरार हो गए। इस दौरान बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई। किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामला सुर्खियों में आ गया। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। एसआई मो. यूनुस ने बताया कि शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...