सुल्तानपुर, जनवरी 28 -- दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बा दोस्तपुर स्थित नई बाजार साईं की तकिया (पंडा टोला) निवासी दिनेश कुमार पांडेय ने मोहल्ले के ही कुछ लोगों पर बिना किसी कारण गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, मंगलवार की शाम वह अपने पुत्र ऋषभ पांडेय और लकी के साथ ब्रह्मरौली गांव में तेरहवीं के भोज से लौटकर घर पहुंचा ही था कि तभी राजन, संतोष और शुभम ने अचानक गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसे और डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई पत्नी विमला देवी, पुत्र ऋषभ, भतीजी नेहा और भतीजा लकी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि आरोपी अभी भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.