बांका, अप्रैल 24 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में गुरुवार को मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। भोज खाकर लौट रहे लोगों से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले जिससे गांव का माहौल युद्धक्षेत्र जैसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 22 अप्रैल की रात कुछ लोग भोज से लौट रहे थे। तभी गांव के कुछ युवकों ने रास्ता रोककर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। बात बढ़ी धमकी मिली और फिर वही पुराना विवाद गुरुवार को विस्फोट बन गया। दिनदहाड़े दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और खुलेआम मारपीट शुरू हो गई। इस हिंसक झड़प में एक पक्ष से संजो देवी भरत यादव और अनुपलाल यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के सुमन लैया प्रीती देवी और बबली देवी भी घायल हुए हैं।सभी घायलों का ईलाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.