भोज खाने गए युवक को लौटाया, मारपीट
मुजफ्फरपुर, जून 10 -- सकरा। बरियारपुर थाना क्षेत्र के चक हजरत गांव में बुधवार को भोज खाने गए युवक को लौटा दिया गया। इसके बाद विवाद हो गया। मारपीट में नसीमा खातून, सीमान खातून एवं मो. परवेज घायल हो गए। तीनों को सकरा पीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों ने बताया कि टोला में शादी थी, जिसमें निमंत्रण मिला था। मो. परवेज भोज खाने गया तो उसे सामाजिक बहिष्कार की बात कहकर लौटा दिया गया। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने बताया कि बरियारपुर थाना में आवेदन दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.