भागलपुर, अप्रैल 19 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा गांव में शुक्रवार की देर रात कन्हैया राय (35) पिता स्व. गिरो राय की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। देर रात भोज खाने के लिए उसे बुलाकर ले गए थे और बाद में उसकी लाश मिली। घटना की सूचना मिलने पर नवगछिया पुलिस उसे अनुमंडल अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के लिए लाया गया, लेकिन चिकित्सक द्वारा मामला जटिल होने के कारण उसे मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया गया। मृतक के भाई ललन राय ने बताया कि बगल की शादी में लगभग एक बजे रात में अरविंद राय, सुशील राय, शंकर राय बुलाकर ले गए थे और खिला-पिलाकर मेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। उसने बताया कि होली में अरविंद राय पिता नरेश राय और सुशील राय से झगड़ा हुआ था। झगड़ा हो...