बेगुसराय, अप्रैल 26 -- छौड़ाही। दौलतपुर-मालीपुर पथ पर राजोपुर पीबीआई चिमनी के निकट शनिवार देर शाम चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव से भोज खाकर मालीपुर की तरफ जा रहे युवक की बाइक व मोबाइल को अपराधियों ने लूट लिया। गढ़पुरा थाना अंतर्गत मालीपुर पंचायत के सिमराहा गांव वार्ड संख्या 15 निवासी खेलो महतो का पुत्र नरेश महतो भोज खाकर वापस अपने घर जा रहा था। उसी क्रम में एक स्प्लेंडर और एक अपाची बाइक पर दो-दो नकाबपोश अपराधी ने हथियार का भय दिखाकर रोका और एक मोबाइल एक स्प्लेंडर प्लस बाइक, नकद 300 रुपए और एक हेलमेट लूट कर पश्चिम दिशा छौड़ाही की ओर फरार हो गया। इसकी सूचना छौड़ाही पुलिस को दी गई है। वहीं, थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.