भोजूडीह स्टेशन पर चला सिंगल यूज प्लास्टिक विरोधी अभियान
बोकारो, मई 22 -- भारतीय रेल की ओर से 15 मई से 5 जून तक मनाए जा रहे विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत आद्रा मंडल में पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भोजूडीह स्टेशन व रेलवे आवासीय परिसरों में एकल उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ विशेष जागरूकता व प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने, स्वच्छता बनाए रखने व कचरे के उचित निस्तारण तथा पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही प्लास्टिक से भूमि, जल व वायु प्रदूषण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति किया सचेत लोगों को कपड़े के थैले, कागज के बैग व अन्य पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों के उपयोग के लिए प्रेरित किया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.