भोजुडीह-बोकारो पैसेंजर ट्रेन की मंजूरी कांग्रेस के लंबे संघर्ष का परिणाम : देवाशीष मंडल
बोकारो, जुलाई 10 -- चंदनकियारी, प्रतिनिधि। बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल ने कहा कि भोजुडीह-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर ट्रेन के संचालन को मिली मंजूरी कांग्रेस पार्टी के वर्षों पुराने संघर्ष, जनआंदोलन और लगातार किए गए पत्राचार का परिणाम है। भोजुडीह में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि 1987 में तैयार इस रेल लाइन पर मालगाड़ियों का परिचालन शुरू हो गया था, लेकिन सवारी ट्रेन नहीं चल पाई। इस मुद्दे को कांग्रेस ने वर्ष 2008 में प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने कहा कि 2013 में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई, 2016 में रेलवे अधिकारियों से वार्ता हुई और 2017 व 2018 में विभिन्न स्टेशनों पर धरना-प्रदर्शन कर ट्रेन संचालन की मांग उठाई गई। वर्ष 2025 में भी यह मांग रेलवे महाप्रबंधक के समक्ष रखी गई थी। मंडल ने कहा कि नई ट्रेन सेवा शुरू होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.