बरेली, नवम्बर 30 -- बरेली। भोजीपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय को एसएसपी ने लाइनहाजिर कर दिया है। साथ ही थाने के इंस्पेक्टर क्राइम को भी बदल दिया है। इंस्पेक्टर क्राइम को हाफिजगंज भेजा गया है। कोतवाली से भोजीपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक बनाए गए इंस्पेक्टर अमित पांडेय को एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन भेज दिया है। निरीक्षक अपराध धर्मेश कुमार को वहां से तबादला कर अब हाफिजगंज थाना अपराध निरीक्षक बनाया गया है। एसएसपी के पीआरओ राजीव कुमार सिंह को भोजीपुरा अपराध निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.