भोजा मध्य विद्यालय का एक जुलाई से बदल जाएगा नाम
बेगुसराय, जून 25 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। दौलतपुर पंचायत के चलकी गांव के बुद्धिजीवियों द्वारा लगभग दो दशक पूर्व से चलाया गया संघर्ष आखिरकार रंग लाया। ग्रामीणों की उचित मांग पर शिक्षा विभाग ने मुहर लगाते हुए छौड़ाही प्रखंड अंतर्गत संचालित भोजा मध्य विद्यालय को पहली जुलाई 2026 से चलकी मध्य विद्यालय के रुप में मान्यता देकर ग्रामीणों की मांग को पूरा किया है।
विद्यालय का प्रशासनिक नियंत्रण अब छौड़ाही प्रखंड का भोजा मध्य विद्यालय पहली जुलाई 2026 से चलकी मध्य विद्यालय के रुप में खोदावन्दपुर प्रखंड से नियंत्रित होगा। शिक्षा विभाग के इस आदेश से लोगों में खुशी का माहौल है। मालूम हो कि इस विद्यालय का नामकरण उत्क्रमित मध्य विद्यालय चलकी करने के लिए वहां के लोगों ने लगातार लगभग दो दशक तक लम्बा संघर्ष किया। संघर्ष के इस मुहिम में आपका प्रिय अखबार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.