इंदौर, मई 12 -- मध्य प्रदेश में धार के विवादित भोजशाला मंदिर-कमल मौला मस्जिद मामले में अब मुस्लिम पक्ष ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की सर्वे रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। मुस्लिम पक्ष ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के सामने दावा किया है कि एएसआई की सर्वे रिपोर्ट 'पक्षपातपूर्ण' थी और इसे हिंदू याचिकाकर्ताओं के दावों का समर्थन करने मकसद से तैयार किया गया है। हिंदू समुदाय जहां भोजशाला को वाग्देवी (देवी सरस्वती) का मंदिर मानता है, जबकि मुस्लिम पक्ष इस स्मारक को कमाल मौला मस्जिद बताता है। यह विवादित परिसर एएसआई के संरक्षण में है। यह भी पढ़ें- अडानी के 1 हजार करोड़ के सीमेंट कारखाने का शिलान्यास, दिग्विजय सिंह की खास अपील मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद और वकील तौसीफ वारसी ने सोमवार को हाई...