इंदौर, मई 15 -- मध्य प्रदेश हाईकोर्ट धार के भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद परिसर की धार्मिक प्रकृति के विवाद के मामले में आज अपना फैसला सुना सकता है। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच के जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की डिवीजन बेंच ने इस मामले से संबंधित पांच याचिकाओं और एक रिट पिटीशन पर 6 अप्रैल से नियमित सुनवाई शुरू की थी। सभी संबद्ध पक्षों को सुनने के बाद बेंच ने मंगलवार 12 मई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इस मामले से जुड़े वकीलों ने बताया कि हाईकोर्ट द्वारा शुक्रवार के लिए जारी वाद सूची में भोजशाला विवाद को लेकर दायर सभी छह मुकदमों में निर्णय सुनाने का जिक्र किया गया है। हाईकोर्ट ने विवादित स्मारक से जुड़े अलग-अलग धार्मिक विश्वासों, ऐतिहासिक दावों, कानूनी प्रावधानों की जटिलताओं के साथ ही हजारों दस्तावेजों की पृष्ठभूमि में स...