भोजशाला में भक्तों के मुफ्त प्रवेश की मांग
नई दिल्ली, मई 20 -- भोजशाला परिसर मामले के हिंदू याचिकाकर्ताओं ने परिसर में भक्तों के लिए मुफ्त प्रवेश की मांग की। एक अन्य याचिकाकर्ता ने मंदिर के नीचे की वैज्ञानिक खुदाई की भी मांग की। 'हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस' से जुड़े आशीष गोयल ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को दिए अपने आवेदन में कहा कि उपासकों से मौजूदा 1 रुपये का प्रवेश शुल्क भी नहीं लिया जाए। इसके अलावा गोयल ने परिसर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बंद पड़े एक कमरे को खोलने की भी मांग की। एक अन्य याचिकाकर्ता, कुलदीप तिवारी ने भी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और एएसआई को भेजे एक आवेदन में ऐसी ही मांग की। तिवारी ने दावा किया कि स्थानीय लोगों में यह प्रबल मान्यता है कि परिसर के नीचे भगवान हनुमान और अन्य हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां दबी हैं। उन्होंने वैज्ञानिक खुदाई कराने की मांग की।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.