इंदौर, मई 21 -- मध्य प्रदेश के धार में स्थित भोजशाला को मंदिर घोषित करने और पूजा-पाठ की अनुमति मिलने के बाद हिंदू पक्ष ने एक नई मांग कर दी है। 'हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस' ने इस संबंध में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को एक आवेदन भेजा है। 15 मई के अपने फैसले में हाई कोर्ट ने भोजशाला को वाग्देवी का मंदिर घोषित किया था। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा धार के भोजशाला परिसर को वाग्देवी मंदिर घोषित किए जाने के कुछ दिनों बाद हिंदू पक्ष के दो याचिकाकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त प्रवेश की मांग की है। साथ ही दावा किया है कि परिसर के नीचे हनुमान और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां दबी हो सकती हैं। यह भी पढ़ें- धार भोजशाला में 721 साल बाद शुक्रवार को होगी महाआरती, प्रशासन अलर्ट;कड़ी सुरक्षाहिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस ने की मांग 'हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस' ...