धार, मई 26 -- मध्य प्रदेश के धार में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर आए हाई कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी यहां पहुंचे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना की।हाई कोर्ट ने भोजशाला परिसर को देवी सरस्वती को समर्पित हिंदू मंदिर घोषित किया था। इस फैसले के बाद सीएम मोहन यादव भोजशाला पहुंचकर पूजा अर्चना करने वाले पहले मौजूदा मुख्यमंत्री बन गए। बीजेपी के लिए हाई कोर्ट का ये फैसला काफी अहम माना जा रहा है और उतना ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है सीएम का यह दौरा। उन्होंने ये दौरान ऐसे समय में किया जब शुक्रवार को ही सैकड़ों हिंदू श्रद्धालुओं ने वहां 'महा आरती' में भाग लिया, जबकि मुसलमानों ने इस फैसले के विरोध में काली पट्टी बांधकर अपने घरों में नमाज अदा की। इस बीच सीएम मोहन यादव ने भोजशाला पहुंच कर बीजेपी के हिंदू भावना के विच...