नई दिल्ली, जुलाई 14 -- मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर दशकों से जारी विवाद पर अब देश की सबसे बड़ी अदालत में सुनवाई होगी। सर्वोच्च अदालत ने पिछले दिनों हाई कोर्ट की ओर से मंदिर करार दिए गए भोजशाला पर रोजाना सुनवाई पर सहमति जताई। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक तो नहीं लगाई है, लेकिन मुसलमानों को एक राहत जरूर दी है। अदालत ने मध्य प्रदेश सरकार से परिसर के आसपास किसी खुले स्थान पर शुक्रवार को दोपहर 1-3 बजे के बीच नमाज की व्यवस्था करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...