भोपाल, जून 8 -- भोजशाला पर हाई कोर्ट के फैसले के बाद मध्य प्रदेश के धार में गतिविधियां तेज हो गईं हैं। वाग्देवी सरस्वती का मंदिर करार दिए जाने के बाद से भोजशाला में हिंदू श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इस बीच रविवार को उस वक्त हलचल तेज हो गई जब अचानक मंदिर में अष्टधातु की प्रतिमा 'प्रकट' हो गई। वाग्देवी की मूर्ति देखकर जहां श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई तो इमारत आर्किलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई। कड़ी सुरक्षा के बीच किसने और कैसे मूर्ति को स्थापित किया, यह सवाल खड़ा हो गया। कई घंटों बाद शाम को अधिकारियों ने मूर्ति को हटा दिया। भोजशाला में ना सिर्फ वाग्देवी की मूर्ति स्थापित की गई थी, बल्कि यहां अक्षत-फूल आदि होने से पता चला कि पूजा-पाठ और अनुष्ठान भी किया गया है। भोजशाला पर आए हाई कोर्ट के फैसले ...