भोजशाला मामले पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह भोजशाला कॉम्प्लेक्स को देवी सरस्वती का मंदिर बताने वाले मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। मुस्लिम अपीलकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील हुजेफा अहमदी और वकील निजाम पाशा ने जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ से आग्रह किया कि इन याचिकाओं पर तुरंत सुनवाई की जरूरत है। सीजेआई ने अपीलकर्ताओं के वकीलों से याचिकाओं में मौजूद कमियों को दूर करने को कहा और उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही किसी पीठ के सामने सुनवाई के लिए इन्हें सूचीबद्ध किया जाएगा। दरअसल, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 15 मई के फैसले में कहा था कि विवादित भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद कॉम्प्लेक्स देवी सरस्वती को समर्पित एक मंदिर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.