भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट रोजाना सुनवाई को राजी, CJI ने सावधान भी किया
नई दिल्ली, जुलाई 14 -- सुप्रीम कोर्ट आज मध्य प्रदेश के धार जिले की भोजशाला मामले की रोजाना सुनवाई को राजी हो गया। कोर्ट ने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है और वह इस विवाद को सुलझाने के लिए तैयार है, इसलिए हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों को धैर्य रखना होगा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें कहा गया था कि धार जिले में विवादित भोजशाला परिसर देवी सरस्वती को समर्पित एक मंदिर है। बेंच ने कहा कि इस्तेमाल किए गए हर शब्द को लेकर उसे बहुत सावधान रहना होगा। ये बेहद संवेदनशील मामले हैं। अदालत में जो कहा जा रहा है, उससे बिना कारण के विवाद बढ़ सकते हैं या गलत मैसेज जा सकता है। इसलिए हमें हर शब्द का बेहद सावधानी से इस्तेमाल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.