धार, अप्रैल 23 -- Dhar Bhojshala dispute: धार भोजशाला विवाद की सुनवाई के दौरान गुरुवार को अदालत में बहस ने तीखा मोड़ ले लिया। मुस्लिम पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने आक्रामक पैरवी करते हुए कई ऐसे दस्तावेज और ऐतिहासिक तथ्य पेश किए, जिनसे वर्षों से चले आ रहे दावों पर सीधा सवाल खड़ा हो गया। उनका दावा है कि धार पर पहला हमला गुजरात के सोलंकी शासकों ने किया था। इसके साथ ही वाग्देवी प्रतिमा को लेकर भी नया दावा किया है। जानिए इस पूरे मामले में ASI का क्या कहना है.धार को पहले गुजरात के सोलंकी शासकों ने तहस-नहस किया अधिवक्ता सलमान खुर्शीद ने 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लिखे गए ब्रिटिश म्यूजियम के पत्र और लेखक रामसेवक गर्ग की पुस्तक का हवाला देते हुए दावा- "धार को पहले गुजरात के सोलंकी शासकों ने तहस-नहस किया था, जबक...