इंदौर, अप्रैल 21 -- धार भोजशाला मामले में एक अपडेट सामने आया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को निर्देश दिया है कि वह 98 दिनों तक चले सर्वे की पूरी वीडियोग्राफी 27 अप्रैल तक गूगल ड्राइव पर अपलोड करे और इसका पासवर्ड कोर्ट के साथ मस्जिद पक्ष को सौंपे। मस्जिद पक्ष के वकील सलमान खुर्शीद ने दलील दी कि बिना वीडियोग्राफी देखे वह सर्वे पर अपनी आपत्ति दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने हिंदू पक्ष की याचिका की वैधता पर सवाल उठाए और कहा कि मामला सीधे हाई कोर्ट के बजाय जिला अदालत में सुना जाना चाहिए। हाई कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को आदेश दिया कि 98 दिन चले भोजशाला सर्वे की पूरी वीडियोग्राफी 27 अप्रैल से पहले गूगल ड्राइव पर अपलोड कर मस्जिद पक्ष यानी मौलाना कलामुद्दीन वेलफेयर सोसायटी और कोर्ट को पासवर्ड उपलब्...