लखनऊ, मई 31 -- समाज के लोगों का हुआ सम्मान लखनऊ, संवाददाता।भोजवाल फाउंडेशन की ओर से हजरतगंज स्थित सहकारिता भवन में रविवार को भोजवाल (भुर्जी) समाज का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश के भोजवाल समाज के चौधरी, मनोनीत सभासद, अधिवक्ता, अध्यापक, पत्रकार व हाल ही में चयनित पीसीएस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण भोजवाल आजाद ने प्रदेश सरकार से भोजवाल समाज के लिए श्री अन्नकला बोर्ड गठित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बोर्ड बनने से समाज के लगभग एक करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे। समारोह में प्रदेश कोषाध्यक्ष इंजीनियर उमाशंकर भोजवाल, रामजी भोजवाल, शिवनाथ भोजवाल, रवि भोजवाल, दिलीप भोजवाल, हरीश भोजवाल, मलिकदीन भोजवाल, दिनेश भोजवाल, गीता देवी, राम तीरथ, अमित कुमार, अरुण कुमा...