भोजपुर-सिमरी सड़क किनारे के बदले गए जर्जर बिजली पोल
बक्सर, जून 20 -- डुमरांव। पुराना भोजपुर-सिमरी रोड स्थित 11 हजार वोल्ट के बिजली तार के जर्जर पोलों को बदलकर इलाके में सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। लंबे समय से तीन पुराने पोल झुकी अवस्था में थे, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। स्थानीय लोगों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद बिजली कंपनी ने मामले को गंभीरता से लिया। कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर लाइन और पोलों का निरीक्षण किया। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.