भोजपुर में 28 तक भाकपा माले का स्थापना दिवस
आरा, अप्रैल 25 -- आरा, संवाद सूत्र। भाकपा माले के 58वें स्थापना दिवस और लेनिन की 156वीं जयंती पर 22 से 28 अप्रैल तक पार्टी का स्थापना दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। भोजपुर की हर शाखा में उत्साह के साथ स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। नगर कमिटी सदस्य रणधीर राणा ने बताया कि पार्टी ब्रांच सचिव भोजा यादव, धनंजय कुमार, धीरेन्द्र आर्यण व बीरबल प्रसाद के नेतृत्व में मारुतिनगर, करमन टोला और चंदवा ब्रांच में पार्टी का झंडा फहराया गया और व्लादिमीर लेनिन और पार्टी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। सभी ब्रांचों में केंद्रीय कमिटी से जारी संकल्प पत्र को पढ़ा गया। पार्टी को मजबूत करने और जनांदोलन तेज करने का संकल्प लिया गया। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, महिला आरक्षण, खाद संकट, और श्रम नीतियों में बदलाव के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का आह्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.