आरा, फरवरी 11 -- -दाखिल खारिज से लेकर परिमार्जन तक के सारे काम ठप, अंचलों में पसरा सन्नाटा -17 सूत्री मांगों पर अड़ा संघ राजस्व व्यवस्था हुई ध्वस्त आरा/जगदीशपुर, निज संवाददाता भोजपुर समेत पूरे प्रदेश में राजस्व प्रशासन की रीढ़ कहे जाने वाले राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से राजस्व विभाग का तंत्र पूरी तरह चरमरा गया है। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ (संयुक्त संघर्ष मोर्चा) के आह्वान पर बुधवार से शुरू हुई इस हड़ताल ने आम आदमी को परेशान किया है। भोजपुर के अंचलों के कार्यालयों में फाइलों की पेंडेंसी और सर्वर पर आवेदनों का अंबार लग गया है। कर्मचारी अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने भी कड़ा रुख अख्तियार करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के आदेश जारी किए हैं, लेकिन ज...