मुरादाबाद, मार्च 7 -- थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 7 मार्च 2026 की रात करीब 12:12 बजे बीजना रेलवे अंडरपास से लगभग 20 मीटर पहले ताजपुर रोड पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ।आरोपी की पहचान सचिन पुत्र रामगोपाल निवासी स्टेशन रोड रैन बसेरा थाना कटघर, जनपद मुरादाबाद के रूप में की है। इस संबंध में थाना भोजपुर में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.