नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- Bihar News: भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकट गांव में शनिवार को अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक दिव्यांग युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रमेश सिंह के पुत्र रितेश सिंह उर्फ भुंवर के रूप में हुई है। इस वारदात ने इलाके में पुराने खूनी संघर्ष की यादें ताजा कर दी हैं और पूरे गांव में भारी तनाव का माहौल है।दिव्यांग थे रितेश, पत्नी को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे घर जानकारी के मुताबिक, रितेश शारीरिक रूप से दिव्यांग थे। वे रोज की तरह अपनी तीनपहिया स्कूटी से अपनी शिक्षिका पत्नी को स्कूल पहुँचाने गए थे। पत्नी को स्कूल छोड़कर जब वे वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया और सिर में करीब से गोली मार दी। रितेश की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी बैसाखियां सड़क पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.