आरा, अगस्त 6 -- -क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला -विद्यार्थियों के मूल्यांकन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के मौलाबाग स्थित डीईओ कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से कक्षा छह से आठ तक के गणित व विज्ञान विषयों में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिला स्तरीय क्षमता संवर्धन कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इसमें जिले के 14 प्रखंडों के 56 तकनीकी सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम डीईओ मानवेन्द्र कुमार राय के निर्देशन में डीपीओ प्रारंभिक शिक्षा व एसएसए राहुल रंजन की अध्यक्षता में संचालन शिक्षक शिक्षा समन्वयक विजय कुमार सिन्हा की ओर से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मंत्रा फॉर चेंज संस्था से अमलेंदु कुमार व गायत्री देशमुख म...