भोजपुर में पेपरलेस रजिस्ट्री के विरोध में कातिब संघ का तीसरे दिन भी प्रदर्शन, एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई
आरा, अगस्त 19 -- -आरा, जगदीशपुर और पीरो रजिस्ट्री कार्यालय में पसरा सन्नाटा -पुराने नियम को लागू करने की मांग पर अड़े संघ के नेता -प्रतिदिन हो रहा लगभग एक करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर में पेपरलेस रजिस्ट्री के विरोध में कातिब संघ का बुधवार को तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। इस कारण जिले के तीनों रजिस्ट्री कार्यालयों में एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई। वहीं जिले के आरा, जगदीशपुर और पीरो रजिस्ट्री कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। संघ के नेता पुराने नियम को लागू करने की मांग पर अड़े हैं। इस विरोध के कारण सरकार को प्रतिदिन लगभग एक करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। अपनी मांगों पर अड़े संघ की जिला इकाई के नेताओं ने आरा रजिस्ट्री कार्यालय मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Siwan News महाराजगंज में कातिब-स्टांप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.