बिजनौर, जनवरी 28 -- गांव भोजपुर में एक घर में हुई लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण की चोरी का खुलासा करते पडौसी युवक को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का सामान बरामद करते हुए पुलिस ने 48 घंटे में ही चोरी का खुलासा कर दिया। गांव भोजपुर निवासी रवि पुत्र सुखराम सिंह ने सोमवार को थाना किरतपुर में तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर कीमती जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए पड़ोसी युवक हिमांशु पुत्र तपेश निवासी गांव भोजपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए जेवरात भी बरामद कर लिए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा की बढ़ोतरी की गई है। आरोपी को थी परिवार के बाहर जाने की जानकारी पुलिस पूछताछ में आरोपी हिमांशु ने बताया कि उसे पड़ोसियों के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.