भोजपुर में नौ को अंडर-14 बिहार 3 ए साइड वॉलीबॉल टीम का ट्रायल, प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
आरा, अगस्त 5 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करने की चाह रखने वाले युवा वॉलीबॉल खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर है। 3 ए-साइड बिहार वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में भोजपुर जिला वॉलीबॉल संघ की ओर से नौ अगस्त (रविवार) को शहीद सर्वेश्वर वॉलीबॉल क्लब, बड़का लौहर (बड़हरा) में अंडर-14 बालक वर्ग की बिहार टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया भोजपुर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया दोपहर दो बजे से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ी, जिनकी जन्मतिथि एक जनवरी 2013 या उसके बाद की है, वे निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन ट्रायल में भाग ले सकते हैं। खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से लाना होगा।
टीम चयन उन्होंने बताया कि ट्रायल में चय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.