आरा, अप्रैल 28 -- -विधि व्यवस्था को ले दंडाधिकारी और पुलिसकर्मी रहे मुस्तैद -पेट्रोल नहीं होने की अफवाह भी समस्या की बन रही बड़ी वजह आरा, हमारे संवाददाता। आरा शहर समेत जिलेभर में मंगलवार को दूसरे दिन भी पेट्रोल के लिए हाहाकार मचा रहा। सुबह से ही पंप पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। जहां भी पेट्रोल मिल रहा था, वहां वाहनों की लगी लंबी कतारें लग जा रही थीं। पेट्रोल लेने में घंटो खड़े रहने की मजबूरी बन रही थी। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से विधि व्यवस्था को ले दंडाधिकारी और पुलिस बल मुस्तैद रहे। आम लोगों के बीच इस स्थिति को लेकर जगह- जगह कई तरह की चर्चा होती रही। इस गंभीर समस्या के पीछे यह बात भी सामने आ रही है कि पेट्रोल नहीं होने की अफवाह भी एक बड़ी वजह है। जानकारों के अनुसार बताया जा रहा है कि कुछ तकनीकी कारणों से महीने के अंतिम दिनों में कं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.