भोजपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल
मुरादाबाद, जून 30 -- थाना क्षेत्र में सोमवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो सगे भाई और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली निवासी रघुराज रावत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जून की सुबह करीब पांच बजे वह अपने चचेरे भाई विनीत और ज्योति के साथ कार से काशीपुर जा रहे थे। जब उनका वाहन भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकबेगमपुर के पास पहुंचा, तभी सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में विनीत के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि ज्योति के कंधे में चोट लगी। शिकायतकर्ता ने भी खुद के घायल होने की बात कही है। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।पुलिस ने पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.