आरा, अप्रैल 22 -- -अरवल के चालान पर भोजपुर से बालू लेकर यूपी जा रहा था ट्रक, खनन इंस्पेक्टर ने पकड़ा -जिले में लगातार एक ही चालान पर दो से तीन ट्रिप हो रही बालू की ढुलाई का हुआ खुलासा आरा/जगदीशपुर, एक संवाददाता। भोजपुर में बालू घाटों से लगातार अवैध रूप से बालू की बिक्री हो रही है। घाट संचालकों की ओर से सरकार को राजस्व का चुना लगाया जा रहा है। ट्रकों पर लोड अवैध बालू एक बार चालान कटाकर दो से तीन ट्रिप बालू की अवैध रुप से ढुलाई की जा रही है। बालू के अवैध धंधेबाज सरकार को चूना लगाने के लिए अब डिजिटल सेंधमारी और रूट डाइवर्जन का नया फॉर्मूला निकाल लिया है। जगदीशपुर-बिहिया पथ पर खान निरीक्षक राज गौरव की छापेमारी ने एक ऐसे ही बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है, जो अरवल जिले के चालान का इस्तेमाल कर भोजपुर में सोन नदी से अवैध बालू को तस्करी कर उत्तर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.