भोजपुर में एक्वा पार्क, कैमूर में डेयरी प्लांट, BPSC से अफसर की सीधी भर्ती; सम्राट कैबिनेट के 13 फैसले
पटना, जून 3 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। भोजपुर जिले में इंटिग्रेटेड एक्वा पार्क बनाया जाएगा। कैमूर में डेयरी प्लांट और औरंगाबाद के नबीनगर में नए आईटीआई की स्थापना की जाएगी। साथ ही बिहार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पदों पर बीपीएससी सीधी भर्ती करेगा। इसके अलावा दरभंगा एम्स के निर्माण में तेजी लाने के लिए भी सम्राट कैबिनेट ने अहम निर्णय लिया है। दरभंगा एम्स के लिए चयनित भूखंड को समतल और मिट्टी भराई करने की जिम्मेदारी अब जल संसाधन विभाग को सौंप दी गई है। इसके तहत निकटवर्ती नदियों के उड़ाहीकरण से निकलने वाली मिट्टी और गाद का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही, बिहार स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के डॉक्टरों और दंत चिकित्सकों को उच्च शिक्षा या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.