आरा, मई 13 -- उदवंतनगर ( भोजपुर)। भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के छोटा सासाराम गांव में बुधवार को उत्तर प्रदेश के एडीजे (एसटीएफ) अमिताभ यश के पिता रिटायर आईपीएस स्वर्गीय रामयश सिंह का श्राद्धकर्म संपन्न हुआ। मौके पर उनके तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के एडीजी (एसटीएफ) अमिताभ यश स्वयं उपस्थित थे। उनके साथ राजद के वरीय नेता सह सारण जिले के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बता दें कि पूर्व आईपीएस रामयश सिंह का निधन बीते 27 अप्रैल को हुआ था। यह भी पढ़ें- आईपीएस रामयश सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...