आरा, अप्रैल 30 -- - बड़हरा, बिहिया, जगदीशपुर, शाहपुर, कोईलवर और पीरो समेत अन्य स्थानों के किसानों के सपने टूटे -20-25 फीसदी नुकसान के आसार, किसानों ने फसल क्षति के मुआवजा भुगतान की मांग डीएम से की आरा, हमारे संवाददाता। भोजपुर जिले में बुधवार की शाम में अचानक आंधी और बारिश से आम व सब्जी उत्पादक किसानों को भारी क्षति पहुंची है। इस दौरान इन फसलों को 20-25 फीसदी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है। इस वजह से किसानों की कमर टूट गई है। सर्वाधिक नुकसान जिले के बड़हरा, बिहिया, जगदीशपुर, शाहपुर, कोईलवर और पीरो प्रखंड में हुई है। रबी एवं खरीफ फसलों में नुकसान के बाद किसानों को लगा था कि इस साल आम और सब्जी से इसकी भरपाई हो जाएगी। यह भी पढ़ें- भोजपुर में आंधी-पानी से जनजीवन बेहाल, आम और सब्जियों को नुकसान परन्तु तूफान और बारिश से उनके सपने टूट गए हैं। क...