आरा, अप्रैल 29 -- - जगह-जगह पेड़ और टहनियों के गिरने से आवागमन बाधित, गरमा मक्का और मूंग को भी हुई क्षति - पारा गिरा, उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत, आरा। हमारे संवाददाता भोजपुर जिले में बुधवार की शाम अचानक तेज आंधी और गरज के साथ बारिश से आम जनजीवन बेहाल हो गया। साथ ही आम, गरमा मक्का और मूंग की फसल को क्षति पहुंची है। हालांकि इसके कारण पारा गिर गया और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। इस दौरान अच्छी बारिश हुई और आरा शहर की सड़कों पर नालों के भरे होने के कारण गंदा पानी बहने लगा। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। साथ ही जगह-जगह पेड़ और टहनियों के गिरने से आवागमन भी बाधित हो गया है। घंटों बिजली भी गुल रही। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शाम का समय होने के कारण साग-सब्जियों की दुकानें बंद हो गईं। जिले के पीरो, आरा, जग...