आरा, मार्च 28 -- - गेहूं, चना, मसूर एवं खेसारी की फसलों और आम को 25 फीसदी नुकसान - उत्पादन में भारी गिरावट आने की आशंका बढ़ी, किसान चिंतित - टिन, लोहे के शेड, झोपड़ी, तेलहन के बोझे उड़े, जगह जगह पेड़ों के गिरने बिजली रही प्रभावित आरा। हमारे संवाददाता भोजपुर में शुक्रवार की रात बेमौसम आंधी और बारिश ने रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में तैयार गेहूं, मक्का और अन्य फसलें बिछ गई हैं और खलियान में रखी फसलें भीगकर बर्बाद हो गई हैं। तेज आंधी के कारण खेतों में लगी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट आने की आशंका जताई गई है। अन्य रबी फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। चना और मसूर की फसलें काट कर खलिआन में रखी गई थीं, जो बारिश के कारण बर्बाद हुईं। आम के मंजर को भी आंधी से नुकसान पहुंचा है। गेहूं और आम की फसल को 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.