पटना, अप्रैल 9 -- बिहार विधान परिषद की सदस्यता के लिए भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र का उपचुनाव 12 मई को होगा। गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग ने इस उपचुनाव की घोषणा की। यह सीट विधान पार्षद राधा चरण शाह के विधायक निर्वाचित होने के बाद 16 नवंबर 2025 से रिक्त है। हालांकि, इस सीट पर उनका कार्यकाल 7 अप्रैल 2028 तक निर्धारित था। आयोग के अनुसार, उपचुनाव के लिए 16 अप्रैल को अधिसूचना जारी होगी। उसी दिन से 23 तक नामांकन पत्र दाखिल होगा। 24 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 तक नामांकन वापसी लिया जाएगा। मतदान 12 मई और मतगणना 14 मई को होगी।आयोग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव में चार विधान परिषद सदस्य सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा और राधा चरणा शाह विधायक निर्वाचित हुए हैं। इनमें सम्राट चौधरी और श्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.