भोजपुर-बक्सर एमएलसी चुनाव की गिनती शुरू : कन्हैया पहुंचेंगे विधान परिषद या सोनू, कुछ ही देर में फैसला
आरा, मई 14 -- आरा। हमारे संवाददाता विधान परिषद उप चुनाव के परिणाम के इंतजार की घड़ियां अब समाप्त हो गई हैं। मतदाताओं ने किसे अपना प्रतिनिधि चुना है और कौन विधान परिषद में पहुंचेंगे, इसका फैसला आज गुरुवार को कुछ ही देर में मतगणना के साथ ही हो जाएगा। जदयू के कन्हैया या राजद के सोनू के सिर जीत का ताज सजेगा, इसका फैसला दोपहर से पहले ही हो जाएगा। जानकारों एवं चर्चाओं को सच मानें तो प्रथम वरीयता के मतों से ही हार जीत का फैसला हो जाने की संभावना जताई गई है। इसके लिए दूसरे वरीयता के मतों की गिनती की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यदि प्रथम वरीयता के मतों की गिनती से हार-जीत का फैसला नहीं होगा, तब जाकर दूसरे वरीयता के मतों की गिनती की जाएगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के राजकीय कन्या पल्स टू विद्यालय में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। इस अवसर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.